Musafir Cafe Quotes: दिव्य प्रकाश दुबे के 35+ यादगार Quotes

Briefly introduce Musafir Cafe, Divya Prakash Dubey, and what makes the book’s lines memorable. Mention that the quotes touch on life, love, relationships, memories, uncertainty, and the journey of finding oneself.

In this article, we have collected some of the memorable Musafir Cafe Quotes in Hindi that beautifully express thoughts about जिंदगी, प्यार, रिश्ते, सफर और इंसान की अंदरूनी दुनिया.

हमारी असली यात्रा उस दिन शुरू होती है जिस दिन हमारा दुनिया की हर चीज से, हर रिश्ते से, भगवान पर से विश्वास उठ जाता है और यात्रा उस दिन खत्म होती है जिस दिन ये सारे विश्वास लौटकर हमें गले लगा लेते हैं।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े
प्यार जैसा शब्द खोजने के बाद दुनिया ने नए शब्द ढूँढ़ना बंद कर दिया जबकि दो लोग आपस में रोज कुछ ऐसा नया ढूँढ़ लेते हैं जिसको प्यार बोलकर छोटा नहीं किया जा सकता। चंदर सुधा में रोज नया शब्द ढूँढ़ रहा था और सुधा चंदर में रोज नयी किताब।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

कहानी लिखने की सबसे बड़ी कीमत लेखक यही चुकाता है कि कहानी लिखते-लिखते एक दिन वो खुद कहानी हो जाता है।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

कहानियाँ कोई भी झूठ नहीं होती। या तो वो हो चुकी होती हैं या वो हो रही होती हैं या फिर से होने वाली होती हैं।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

पहली बार के बाद हम बस अपने आप को दोहराते हैं और हर बार दोहराने में बस वो पहली बार ढूँढते हैं।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

लाइफ को लेकर प्लान बड़े नहीं, सिंपल होने चाहिए। प्लान बड़े हो जाएँ तो लाइफ के लिए जगह ही नहीं बचती।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

हमारे सब जवाब हमारे पास खुद हैं, ये बात समझने के लिए अपने हिस्से भर की दुनिया भटकनी पड़ती ही है। बिना भटके मिली हुई मंजिलें और जवाब दोनों ही नक़ली होते हैं।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

वैसे भी जिंदगी की मंजिल भटकना है, कहीं पहुँचना नहीं।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

हम सभी का अपना एक फेवरेट शहर होता है जहाँ हम रिटायर होने के बाद रहना चाहते हैं।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

लाइफ को जितनी ज्यादा सीरियसली लोगे न, लाइफ उससे भी ज्यादा लेगी तुम्हारी।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

हम सभी की ज़िंदगी में कुछ ऐसी कहानियां होती हैं जिन्हें अगर हम ना सुनाएँ तो पागल हो जायेंगे। ऐसी ही एक कहानी के नाम…
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

“झूठ क्यों बोलते हो तुम?”
“क्योंकि झूठ में उम्मीद होती है।”
“झूठ आखिर में उम्मीद तोड़ता भी तो है।”
“झूठ से ‘आखिर’ तक बात चलती तो है। वर्ना सारे रिश्ते एक शाम में खत्म हो जाएं।”
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

जो भी रातें रोते हुए गुजरती हैं वो अगले दिन सुबह ज़रूर कुछ अलग लेकर आती हैं।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

अगर ज़िंदगी के पते पर पहुँचना इतना आसान होता तो ज़िंदगी की औक़ात 2 नंबर के GK के सवाल भर की होती।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

कई चोटें इसलिए निशान छोड़कर जाती हैं ताकि हम सब गलतियाँ भूल न जाएँ।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

हम सभी की जिंदगी में एक दिन ऐसा आता है जब हम रोज सही पते पर पहुँचकर भी भटके हुए होते हैं।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

किताब और जिंदगी में फर्क बस लॉजिक भर का होता है। किताब का अंत लॉजिकल होता है और जिंदगी का नहीं।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

माँ होना असल में कुछ न कुछ ढूँढते रहना है बस।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

प्यार भी हवा जैसा है, बस शुरू में धूल नहीं दिखती।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

हम सब केवल किसी न किसी चीज़ में विश्वास करना सीखने के लिए पैदा होते हैं।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

कभी-कभी दो लोगों में प्यार के लिए पसंद-नापसंद मिलने चाहिए, ताकि वो एक-दूसरे को छू पाएँ।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

जिसने भी कहा था कि दुनिया उम्मीद पर टिकी है उसे जरूर अपने बच्चे की शक्ल देखकर ये ख्याल आया होगा।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

जब रात में अच्छी नींद आना बंद हो जाए तब मान लेना चाहिए कि आगे ज़िन्दगी में ऐसा मोड़ आने वाला है जिसके बाद सब कुछ बदल जाएगा।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

शादी दो लोगों के बीच होती ही नहीं है, शादी की जरूरत ही तब होती है जब दुनिया में तीन लोग हों।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

यादें सिर पे मंडराने वाले मच्छरों के झुंड की तरह होती हैं, कहीं भी भाग जाओ वो सिर पे घेरा बनाकर भिनभिनाने लगती हैं।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

किसी से मिलकर Nice Meeting You अगर लगा भी करे तो बोला मत करो, कुछ चीजें बोलते ही कचरा हो जाती हैं।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

जिंदगी मिलती उन्हीं को है जो ढूँढने निकलते हैं।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

जिनके पास खोने के लिए कुछ नहीं होता वो फैसले जल्दी ले लिया करते हैं।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

हममें से किसी के पास भी जिंदगी के अलावा खोने को कुछ नहीं है।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

बाहर चलते-चलते हम करीब-करीब भूल ही चुके होते हैं कि हमारे अंदर भी एक दुनिया है।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

अक्सर लोग शादी के लिए हाँ भी बस अपनी बोरियत मिटाने के लिए कर देते हैं।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

हर आदमी अपने अंदर इतना कुछ दबाए रहता है कि किसी दिन वो सबकुछ ईमानदारी से बता दे तो सुनने वाला पागल हो जाये।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

किसी भी चीज को हम सही से समझ ही तब सकते जब हम उसको पाकर खो दें।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

दुनिया में एक लड़का “आई लव यू” से बोरिंग कुछ नहीं बोल सकता और लड़की “आई लव यू टू” से ज्यादा बोरिंग कुछ नहीं बोल सकती।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

वो रिश्ते कभी लंबे नहीं चलते, जिसमें सब कुछ जान लिया जाता है।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

पुरानी जगहों पर इसलिए भी जाते रहना चाहिए क्योंकि वहां पर हमारा पास्ट हमारे प्रेजेंट से आकर मिलता है। लाइफ को रिवाइंड करके जीते चले जाना भी आगे बढ़ने का ही एक तरीका है।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

पम्मी के ये बोलते ही चन्दर के सामने रखा खाली कप सुधा की याद से भर गया।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

“बाहर से हमारी लाइफ जितनी परफेक्ट दिखती है उतनी होती नहीं।”
“परफेक्ट लाइफ भी कोई लाइफ हुई!”
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

कमाल की बात ये है कि हम अपने आप से चाहे जितना गुस्सा हो जाएँ, एक सुबह अपने आप सब सही हो जाता है।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

लाइफ की as such कोई मीनिंग नहीं होती। हमें मीनिंग डालना पड़ता है। एक मीनिंग की वजह से ही तो एक जैसी होकर भी सबकी लाइफ अलग-अलग होती है।
— दिव्य प्रकाश दुबे, मुसाफ़िर कैफ़े

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *